Posts

Showing posts from November, 2025

भारत की 10 सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टियाँ

  भारत में राजनीति का इतिहास बेहद पुराना और रोचक रहा है। आज देश में सैकड़ों राजनीतिक पार्टियाँ हैं, लेकिन कुछ ऐसी हैं जो दशकों से राजनीति में सक्रिय हैं या रही हैं। आइए जानते हैं भारत की उन 10 प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के बारे में । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (1885) कांग्रेस भारत की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी है , जिसकी स्थापना 1885 में ए . ओ . ह्यूम , दादाभाई नौरोजी , सुरेन्द्रनाथ बनर्जी जैसे नेताओं ने की थी। कांग्रेस ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाई और आज़ादी के बाद देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू सहित कई प्रधानमंत्रियों को देश को नेतृत्व देने का मौका मिला। एक समय था जब कांग्रेस पूरे देश में सबसे मजबूत पार्टी थी। हालांकि आज के समय में कांग्रेस काफी कमजोर स्थिति में है , लेकिन पार्टी अपने पुराने जनाधार को वापस पाने की कोशिश में लगातार लगी हुई है। शिरोमणि अकाली दल (1920) शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) की स्थापना 1920 में अमृतसर के स्वर्ण मंदि...