बिहार के लोकप्रिय राजनीतिक दल और उनके प्रमुख नेता
बिहार भारत का एक प्रमुख राज्य हैं । यहाँ पर लोकसभा की 40 और विधान सभा की 243 सीटें है। वोटबैंक के लिहाज से यहाँ 63 प्रतिशत पिछड़े वर्ग के लोग है। बिहार की राजनीति में कई राजनीतिक पार्टियां हैं जिनमे से कुछ नयी तो कुछ पुरानी है।
राष्ट्रीय जनता दल (RJD)
राष्ट्रीय जनता दल, बिहार कि एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी है जिसे 1997 में लालू प्रसाद ने जनता दल से अलग होकर बनाया था। वे 1990 से 1997 बिहार के मुख्यमंत्री रहे बाद में चारा घोटले मैं दोषी पाए जाने के कारण उन्हें अपने पद छोड़ना पड़ा। अभी के समय में उनका बेटा तेजस्वी यादव RJD के प्रमुख नेता है, वह बिहार के उप मुख्यमंत्री के पद पर भी काम कर चुके है।
जनता दल युनाइटेड (JDU)
जनता दल यूनाइटेड, बिहार की एक जानी पहचानी राजनीतिक पार्टी है जिसको शरद पावर, जॉर्ज फर्नाडिस और नीतीश कुमार ने 2003 में बनाया था। नीतीश कुमार इसके एक जाने माने नेता है और वह 2005 से 2014 और 2015 से बिहार के मुख्यमंत्री है। JDU,
NDA और I.N.D.I.A गठबंधन के साथ रहे चुकी है।
भारतीय जनता पार्टी (BJP)
भारतीय जनता पार्टी, भारत की मशहूर राजनीतिक दल है, जिसकी ज़्यादातर राज्यों में सरकार है। बिहार में भी BJP ने JDU के साथ गठबंधन कर सरकार बनाने में सहयोग किया है। इनके कुछ जानेमाने नेता है- सुशील कुमार मोदी, सम्राट चौधरी, मंगल पांडे, रेनू देवी।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, भारत की एक सबसे पुरानी राजनीतिक दल है, केंद्र में 70 साल तक इनकी सरकार रही। बिहार में भी इनकी सरकार थी । इसके कुछ जाने माने नेता है - शकील अहमद, अखिलेश प्रसाद सिंह, तारिक अनवर, सदानंद सिंह। यह
I.N.D.I.A और UPA का हिस्सा है।
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन
(AIMIM)
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन, मुस्लिम समाज के विकास के कामों लिए जानी जाती है। बिहार जहाँ मुस्लिम कम गिनती में हैं, AIMIM
अपनी जगह बनाने के लिया लगातार काम कर रही है। यही कारण है की वह 2020 के बिहार चुनाव में 5 सीटे जीत सकी। असदुद्दीन ओवैसी ,अख्तरुल ईमान इसके प्रमुख नेता है।
लोक जनशक्ति पार्टी (LJP)
लोक जनशक्ति, बिहार की एक राजनीतिक पार्टी है, रामविलास पासवान जो की केन्द्र में रेलवे मंत्री भी रह चुके है इसके संस्थापक थे। चिराग पासवान अभी LJP के प्रमुख नेता है।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी)
CPI-(ML)L
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन, भारत की एक कम्युनिस्ट विचारधारा वाली पार्टी है। ये ख़ासतोर पर बिहार और झारखंड में सक्रिय है। ये
I.N.D.I.A गठबंधन की सदस्य है। मंगनी लाल मंडल इसके एक बड़े नेता है।
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM)
LJP की तरह हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा बिहार की एक छोटी पार्टी है, ये NDA गठबंधन की सदस्य है। जीतनराम मांझी इसके एक बड़े नेता है।
Comments
Post a Comment